ePaper

पोचाथोल आयुष्मान आरोग्य मंदिर का सीएचसी प्रभारी ने किया निरीक्षण

Updated at : 26 Dec 2025 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
पोचाथोल आयुष्मान आरोग्य मंदिर का सीएचसी प्रभारी ने किया निरीक्षण

मरीजों को दी जाने वाली सुविधा को लेकर जानकारी ली गयी. आरोग्य मंदिर के माध्यम से मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर जांच की जा रही है.

विज्ञापन

पाकुड़. ग्रामीण इलाके में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर आरोग्य आयुष्मान मंदिर का निरीक्षण किया जा रहा है. आरोग्य मंदिर के माध्यम से मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर जांच की जा रही है. शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केके सिंह ने सदर प्रखंड के पोचाथोल आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी उपस्थित कर्मियों से ली. दवाइयां के रखरखाव, भवन की स्थिति आदि का जायजा लिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केके सिंह ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया जा रहा है. आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से मरीजों को दी जाने वाली दवाइयां का अवलोकन भी किया जा रहा है. इसके अलावा भवन की स्थिति, दवाइयाें के रखरखाव आदि को लेकर जानकारी ली जा रही है. जहां कुछ कमियां पायी जा रही है, उनको चिह्नित किया जा रहा है. बताया कि ठंड के मौसम में ग्रामीणों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो, इसको लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उपस्थित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. गांव के मरीजों को गांव में ही इलाज मिले, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BINAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola