दहेज में 40 लाख नहीं देने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप, मामला दर्ज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jun 2026 6:29 PM

विज्ञापन

महेशपुर थाना क्षेत्र की आशा कुमारी ने दहेज को लेकर ससुराल वालों द्वारा मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, गाली गलौज व मारपीट का आरोप लगाया है। उसके पति चंदन कुमार यादव समेत ससुर, भैसुर और जेठानी ने 40 लाख रुपये दहेज की मांग की और न मिलने पर प्रताड़ना की। 23 मई की रात पति ने शराब के नशे में आकर उसे पीटा और बेहोशी की हालत में 24 मई को उसे मायके के बाहर छोड़ गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महेशपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने ससुराल में दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित व गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है. महिला ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवायी है. पीड़िता महेशपुर- मधुपुर गांव निवासी आशा कुमारी की शादी पांच दिसंबर 2025 को देवघर के सारठ- बलवा गांव निवासी चंदन कुमार यादव के साथ हुई थी. महिला के अनुसार, 10 फरवरी 2026 से उसका पति शराब के नशे में गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा और पीड़िता के ससुर कामेश्वर प्रसाद यादव, भैसुर पंकज यादव, जेठानी प्रियंका देवी ने मिलकर सभी मिलकर पीड़िता के पति के साथ मिलकर मानसिक शारीरिक प्रताड़ना करने लगा. दहेज में कुछ नहीं लाने का आरोप लगाते हुए 40 लाख रुपये लेकर आने नहीं तो घर में नहीं रहने देने की धमकी दी. 23 मई 2026 की देर रात भी उसका पति शराब पीकर आया और गाली-गलौज व मारपीट करते हुए बेहोश कर दिया. दूसरे दिन की सुबह उसे बेहोशी की हालत में ही महेशपुर- मधुपुर लाकर मायके के दरवाजे पर फेंक कर चला गया. पीड़िता के लिखित शिकायत के आधार पर महेशपुर पुलिस ने देवघर सारठ जिले बलवा गांव निवासी चंदन कुमार यादव, पंकज यादव, कामेश्वर प्रसाद यादव व प्रियंका देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola