बांसलोई नदी में मिला 15 वर्षीय किशोरी का शव

महेशपुर. बाबूदाहा गांव में शनिवार को 15 वर्षीय किशोरी की शव बांसलोई नदी में तैरता हुआ मिला.
महेशपुर. बाबूदाहा गांव में शनिवार को 15 वर्षीय किशोरी की शव बांसलोई नदी में तैरता हुआ मिला. इससे परिवार सहित पूरे गांव में मातम सा छा गया है. जानकारी के अनुसार, मृतका के पिता दुलाल पाल बांसलोई नदी में बालू उठाव काम करते हैं. उनकी बेटी पूनम कुमारी शुक्रवार करीब सुबह ग्यारह बजे अपने पिता के लिए खाना लेकर नदी गयी थी. खाना देने के बाद घर लौट गयी. इधर, जब उसके पिता घर पहुंचे तो देखा बेटी घर नहीं लौटी है. परिजनों की ओर से काफी खोजबीन की गयी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया. वहीं शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने बांसलोई नदी में पूनम कुमारी का शव तैरते हुए देखा. ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया. इस घटना से परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल है. इधर, इस घटना को लेकर महेशपुर पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है. परिजनों ने अपने रीति-रिवाज से शव का अंतिम संस्कार किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










