ePaper

भाजपा महिला मोर्चा ने बैठक में जीत को लेकर बनी रणनीति

Updated at : 08 May 2024 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा ने बैठक में जीत को लेकर बनी रणनीति

भाजपा प्रखंड कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

विज्ञापन

पाकुड़िया. प्रखंड भाजपा कार्यालय में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बिटिया मुर्मू की अध्यक्षता में महिला कार्यकर्ताओ की बैठक संपन्न हुई. बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई. प्रखंड के सभी शक्ति केंद्रों के साथ बूथों पर पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए कमल फूल की जीत सुनिश्चित करने का मंत्र दिया गया. केंद्र में फिर से मोदी सरकार को स्थापित करने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया गया. सभी मातृ शक्ति अपने-अपने बूथों पर जाकर बूथ मजबूत करने का काम करेंगीं. मेरा बूथ सबसे मजबूत का संकल्प को पूरा करेंगी. बैठक में मंडल अध्यक्ष विजय भगत, पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, एलियन हांसदा, हृदयानंद भगत, संजय दास आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola