भाजपाइयों ने डीसी से की प्रतिमाओं के संरक्षण की मांग

Updated:
विज्ञापन
भाजपाइयों ने डीसी से की प्रतिमाओं के संरक्षण की मांग

पाकुड़ नगर. भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में डीसी से मिला.

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में डीसी से मिला. महापुरुषों की प्रतिमाओं के संरक्षण को लेकर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, गंधाईपुर मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार, संताल परगना सोशल मीडिया प्रभारी जयंत मंडल और पवन भगत शामिल थे. ज्ञापन में कहा गया है कि पाकुड़ जिले में कई महापुरुषों की प्रतिमाओं पर छतरी और घेराबंदी नहीं है. इससे प्रतिमाएं धूल, गंदगी, पक्षियों के बीट और बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो रही है. इससे उनकी प्रतिष्ठा प्रभावित होती है. नागरिकों की भावनाएं आहत होती हैं. जिलाध्यक्ष ने नगर परिषद क्षेत्र स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का उदाहरण देते हुए कहा कि घेराबंदी न होने से वहां आवारा पशु गंदगी फैलाते हैं, जो अशोभनीय है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी प्रतिमा स्थलों पर छतरी लगाई जाए, नियमित साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण सुनिश्चित की जाए, ताकि समाज में सही संदेश जाए और महापुरुषों को उचित सम्मान मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola