ePaper

जनजाति समाज के विकास के लिए भाजपा संकल्पित : अशोक भगत

Updated at : 13 Nov 2025 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
जनजाति समाज के विकास के लिए भाजपा संकल्पित : अशोक भगत

पूर्व विधायक अशोक भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास करने के साथ उनके सम्मान, गौरव को बढ़ाने के लिए संकल्पित और समर्पित है.

विज्ञापन

पाकुड़. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह महगामा के पूर्व विधायक अशोक भगत ने गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया. पूर्व विधायक अशोक भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास करने के साथ उनके सम्मान, गौरव को बढ़ाने के लिए संकल्पित और समर्पित है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्षगांठ को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित किया. यह केवल जनजाति समाज का ही सम्मान नहीं बल्कि झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता का सम्मान है. इसके पूर्व भी भाजपा की सरकार ने ही अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में अलग झारखंड राज्य का सपना साकार किया. प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भगत ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि भाजपा की सरकार झारखंड के अमर बलिदानी महापुरुषों, योद्धाओं की सोच के अनुरूप झारखंड राज्य का विकास चाहती है. जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा, भाषा संस्कृति, परंपरा का सम्मान चाहती है. अटल सरकार ने ही केंद्र में अलग आदिवासी मंत्रालय बनाए. संथाली भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आदिवासी समाज के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है. प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, जिला महामंत्री रूपेश भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, अजजा मोर्चा प्रदेश मंत्री अनिता मुर्मू, वरिष्ठ नेता विश्वनाथ भगत, सपन दुबे उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BINAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola