बिजली-पानी समस्या पर 12 मई को भाजपा का बड़ा विरोध-प्रदर्शन: कृष्णा
Edited by SANU KUMAR DUTTA
Updated:
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी जिले की संगठनात्मक बैठक अपर्णा मार्केट कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने की। बैठक में संगठन को मंडल स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और जनहित मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई। 12 मई को बिजली-पानी की समस्या पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। मई महीने में जिला प्रशिक्षण वर्ग सफल बनाने की रूपरेखा तय की गई। प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो ने मतदाता सूची सुधार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
नगर प्रतिनिधि, पाकुड़
भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की संगठनात्मक बैठक सोमवार को अपर्णा मार्केट कॉम्प्लेक्स स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने की. इसमें प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, मीरा प्रवीण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, पूर्व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी और जिला महामंत्री साधन झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक की शुरुआत नवमनोनीत मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करने से हुई. इसके बाद संगठन को मंडल स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और जनहित के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. भाजपा नेता अनुग्राहित प्रसाद साह ने बताया कि 12 मई को बिजली और पानी की समस्या को लेकर रेलवे मैदान से समाहरणालय तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. इसमें जिले के सभी मंडलों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे. मई माह में आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी रूपरेखा तय की गई. प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो ने मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. उन्होंने बूथ स्तर पर सहयोग कर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रूपेश भगत ने किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










