बीडीओ ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
बीडीओ ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

लिट्टीपाड़ा. प्रखंड सभागार भवन में मंगलवार को बीडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. पंचायत स्तरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. प्रखंड सभागार भवन में मंगलवार को बीडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. पंचायत स्तरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में मनरेगा, पीएम आवास, बिरसा हरित ग्राम योजना, दीदी बाड़ी योजना और अबुआ आवास की प्रगति पर चर्चा हुई. बीडीओ ने मनरेगा में धीमी प्रगति पर असंतोष जताया. बागवानी, घेराबंदी और रखरखाव की नियमित निगरानी के निर्देश दिए. पोटो हो खेल मैदान और आंगनबाड़ी केंद्रों के अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, महिला श्रमिकों का पीडी जेनरेशन और लेबर एंगेजमेंट पर बल दिया गया. उन्होंने पीएम जनमन आवास 31 अक्तूबर तक 10 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया. साथ ही पंचायतों में कूड़ेदान, हैंडवॉश यूनिट, शौचालय जीर्णोद्धार और नामपट्ट सुसज्जित करने पर जोर दिया. बैठक में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक सहित अभियंता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola