फ्लैग मीटिंग के बाद बांग्लादेश पुलिस ने बीएसएफ जवान को छोड़ा

Updated:
विज्ञापन
फ्लैग मीटिंग के बाद बांग्लादेश पुलिस ने बीएसएफ जवान को छोड़ा

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के नूरपुर 71 नंबर बटालियन के एक बीएसएफ जवान को कुछ बांग्लादेशी लोगों द्वारा सीमा से पकड़ कर बंधक बना लेने की खबर मिली.

विज्ञापन

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के नूरपुर 71 नंबर बटालियन के एक बीएसएफ जवान को कुछ बांग्लादेशी लोगों द्वारा सीमा से पकड़ कर बंधक बना लेने की खबर मिली. भारत-बांग्लादेश सीमा स्थित बांग्लादेश पुलिस ने फ्लैग मीटिंग के बाद भारतीय जवान को छोड़ दिया. यह घटना बीते बुधवार की है. बंधक बीएसएफ जवान का नाम गणेश बताया जा रहा है. नारायणपुर के यूनियन सचिव मोहम्मद नाजिर हुसैन ने बताया के नूरपुर के समीप 71 नंबर बटालियन के बीएसएफ जवान गणेश साह को कुछ संदिग्ध गतिविधियों का शक हुआ. जीरो प्वाइंट से एक बकरी सहित कुछ बंगलादेशी को सीमा से बांग्लादेश की ओर भागते हुए देखा तो उसने उसका पीछा किया, तब तक वह बॉर्डर पार कर चुका था. इसके बाद संदिग्ध व्यक्तियों ने जवान को ही बंधक बना लिया. उसे पकड़ कर बंगलादेश की ओर ले कर चले गए और एक केले के पेड़ से बांध दिया. इस खबर के बाद बीएसएफ के जवानों ने भारी आक्रोश व्यक्त किया. इसके बाद बांग्लादेश के नूरपुर के 71 बटालियन ने बंगलादेश के चपाइनबाबगंज बटालियन 51 के बीजीबी लेफ्टिनेंट करनल फहाद महमूद (रिंकू) ने फ्लैग मीटिंग बुलाई. इसके बाद बंधक बनाए जवान को मुक्त किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola