नशीले पदार्थों के उत्पादन, तस्करी व बिक्री पर लगायें रोक : डीसी

Updated at : 18 Apr 2025 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
नशीले पदार्थों के उत्पादन, तस्करी व बिक्री पर लगायें रोक : डीसी

पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

मेडिकल दुकानदार प्रतिबंधित दवाओं की सूची दुकानों में करें डिस्पले संवाददाता, पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में नशीली दवाओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गयी. एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों, नशीले पदार्थों के उत्पादन, प्रसंस्करण और तस्करी की रोकथाम पर चर्चा की गयी. नगर क्षेत्र के युवा आबादी में नशे के खिलाफ जागरुकता लाने, दवा दुकानों में बिना प्रिस्क्रिप्शन के दवा देने तथा ड्रग पेडलर के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ करने के लिए निर्देशित किया गया. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बगैर चिकित्सक के परामर्श के बिक्री वाली प्रतिबंधित दवाओं की सूची सभी मेडिकल संचालक अपने दुकानों में डिस्पले करेंगे. उन्होंने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध व्यापार को समाप्त करने के लिए ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया. अंतरराज्यीय और अंतर जिला मार्गों पर तस्करी की प्रवृत्तियों के बारे में जानकारी एकत्र कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात की गयी. थाना स्तर पर भी सभी निजी व सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक करने, पैरेंट्स टीचर मीटिंग में जागरूक करने, सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश शिक्षा विभागीय पदाधिकारियों को दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola