पाकुड़िया में आपसी भाईचारे के साथ मना बकरीद का पर्व

Updated:
विज्ञापन
पाकुड़िया में आपसी भाईचारे के साथ मना बकरीद का पर्व

पाकुड़िया. प्रखंड में शनिवार को ईद उल अजहा का त्योहार बकरीद लोगों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे के साथ मनाया.

विज्ञापन

पाकुड़िया. प्रखंड में शनिवार को ईद उल अजहा का त्योहार बकरीद लोगों ने सौहार्दपूर्ण ढंग से आपसी भाईचारे के साथ मनाया. इस दौरान सभी लोगों ने ईदगाह पर ही बकरीद की नमाज अदा की. इसके उपरांत सबों ने एक दूसरे को गले लगकर बकरीद की बधाइयां दीं. साथ ही सबों ने अपने अपने घरों में बकरे की कुर्बानी दी और कुर्बानी देने के बाद बने सेवइयों सहित अन्य पकवानों को अपनो एवं अपने दोस्तों को खिलाकर लुफ्त उठाया. साथ ही मेहमानों का स्वागत भी सेवई एवं मिठाई के साथ किया गया. इधर बकरीद के मद्देनजर विधि ब्यवस्था हेतु बीडीओ सोमनाथ बनर्जी,थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह एवं पुलिस प्रशाशन को सुबह से ही तत्पर देखा गया. इस मौके पर जगह जगह दंडाधिकारी सहित पुलिस बलों की तैनाती की गई थी. इधर प्रखंड के मोगलाबान्ध, पालियादाहा, डोमंगड़िया, लकडापहाडी, राजपोखर, फुलझींझरी, धोबना, बाबुझूटी, सोरला, मोगलाबान्ध, ढेकीडुबा आदि अन्य गांवों में भी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ बकरीद पर्व मनाई गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola