बेटी होने पर नवजात को जंगल में फेंका, बुआ से पूछताछ

Updated:
विज्ञापन
बेटी होने पर नवजात को जंगल में फेंका, बुआ से पूछताछ

बहरामपुर थाना क्षेत्र, मुर्शिदाबाद में एक नवजात बच्ची को उसकी बुआ ने अस्पताल के पास जंगल में फेंक दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही एसआइ शर्मिला अधिकारी मौके पर पहुंची और बच्ची को बचा कर थाने ले आईं। जांच में बुआ ने बताया कि बच्ची उसके भाई की थी और बेटी होने के कारण उसे फेंक दिया। पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई लिखित शिकायत न होने के कारण कानूनी कार्रवाई नहीं कर पाई। यह घटना स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बनी है और समाज के लिए चिंता का कारण बनी हुई है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फरक्का- मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत बहरामपुर थाना क्षेत्र में एक अमानवीय घटना सामने आई है. यहां एक नवजात बच्ची को उसकी बुआ ने अस्पताल से कुछ दूरी पर घने जंगल में फेंक दिया. स्थानीय पुलिस को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो एसआइ शर्मिला अधिकारी मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची को बरामद कर थाने ले आयी. तहकीकात के बाद बच्ची की बुआ को थाने लाया गया, जिसने पूछताछ में बताया कि बच्ची उसके भाई की है और बेटी होने के कारण उसे फेंक दिया गया था. पुलिस अधिकारी ने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं होने के कारण पुलिस कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कर सकी. यह मामला लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है और समाज के लिए एक चिंताजनक मुद्दा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola