पीएचइडी परिसर में चोरी करते युवक धराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Oct 2024 7:04 PM
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के परिसर में गुरुवार को पेयजल से संबंधित सामान की चोरी करते एक युवक को पकड़ा गया.
पाकुड़. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के परिसर में गुरुवार को पेयजल से संबंधित सामान की चोरी करते एक युवक को पकड़ा गया. बेल पोखर निवासी मुख्तार शेख को परिसर में रह रहे लोगों ने पकड़ा. वहीं दूसरा युवक भागने में सफल रहा. मामले में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेइ दिनेश मंडल ने कार्रवाई के लिए नगर थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में उल्लेख किया गया है कि दो युवकों की ओर से पेयजल से संबंधित सामान की चोरी की जा रही थी. मौके से एक युवक आसपास के लोगों की मदद से पकड़ा गया. दूसरा भागने में सफल रहा है. नगर थाने की पुलिस के अनुसार पकड़े गये युवक पर प्राथमिक की दर्ज कर न्यायिक रियासत में भेजा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










