विद्यालय भवन निर्माण की हो जांच

Published at :21 Mar 2014 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय भवन निर्माण की हो जांच

घटिया निर्माण कार्य को लेकर भड़के ग्रामीण, कहा पाकुड़ : सदर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय अंजना में 54 लाख की लागत से बन रहे विद्यालय भवन में घटिया निर्माण की जांच की मांग ग्रामीणों ने डीसी से की है. डीसी को दिये अपने शिकायत में ग्रामीण सेंटू शेख, फैजूल शेख, शमशेर अली, उमर शेख […]

विज्ञापन

घटिया निर्माण कार्य को लेकर भड़के ग्रामीण, कहा

पाकुड़ : सदर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय अंजना में 54 लाख की लागत से बन रहे विद्यालय भवन में घटिया निर्माण की जांच की मांग ग्रामीणों ने डीसी से की है. डीसी को दिये अपने शिकायत में ग्रामीण सेंटू शेख, फैजूल शेख, शमशेर अली, उमर शेख आदि ने उल्लेख किया है कि विद्यालय भवन निर्माण में सीमेंट की मात्र कम दी जा रही है एवं तीन नंबर ईंट का प्रयोग किया जा रहा है जिसके कारण उसकी गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है.

शिकायत के मुताबिक भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण करने अभियंता आदि भी नहीं आते. ग्रामीणों ने डीसी से भवन निर्माण की जांच कर घटिया निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola