झगड़ा सलटाने गयी महिला की गला रेत कर हत्या

Published at :19 Mar 2014 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
झगड़ा सलटाने गयी महिला की गला रेत कर हत्या

अमड़ापाड़ा : प्रखंड के बोहरा पंचायत अंतर्गत लोवाटोला में दो दोस्तों के बीच हो रहे झगड़े को सलटाने गयी 50 वर्षीय धनमुनी हेंब्रम की हसुआ से गला रेतकर हत्या कर दी गयी. घटना 16 मार्च की है. सीरील मुमरू व स्टीफन मुमरू आपस में झगड़ रहा था. इस दौरान धनमुनी दोनों को समझा-बुझाकर झगड़ा सलटाने […]

विज्ञापन

अमड़ापाड़ा : प्रखंड के बोहरा पंचायत अंतर्गत लोवाटोला में दो दोस्तों के बीच हो रहे झगड़े को सलटाने गयी 50 वर्षीय धनमुनी हेंब्रम की हसुआ से गला रेतकर हत्या कर दी गयी. घटना 16 मार्च की है. सीरील मुमरू व स्टीफन मुमरू आपस में झगड़ रहा था. इस दौरान धनमुनी दोनों को समझा-बुझाकर झगड़ा सलटाने गयी थी. सीरील ने हसुआ से धनमुनी का गला रेत दिया, जिसमें घटना पर ही उसकी मौत हो गयी.

घटना के बाद आरोपित ने निर्मला मरांडी, अंशु मुमरू एवं महेंद्र मुमरू को भी जख्मी कर दिया. घटना के बाद वह फरार हो गया. मामले को लेकर कनगोई मुमरू के बयान पर थाने में कांड संख्या 15/14 दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola