ePaper

पाकुड़ : सड़क दुर्घटना में एक 19 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत

Updated at : 09 May 2017 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़ : सड़क दुर्घटना में एक 19 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत

पाकुड़ : हिरणपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव के निकट महेशपुर-पाकुड़ पैनम रोड पर ईंट लदे ट्रैक्टर व ट्रक में टक्कर से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक ईंट लदा एक ट्रैक्टर महेशपुर से पाकुड़ की ओर मंगलवार की सुबह आ रही थी. जबकि पीछे से तिरपाल से ढका […]

विज्ञापन


पाकुड़ :
हिरणपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव के निकट महेशपुर-पाकुड़ पैनम रोड पर ईंट लदे ट्रैक्टर व ट्रक में टक्कर से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक ईंट लदा एक ट्रैक्टर महेशपुर से पाकुड़ की ओर मंगलवार की सुबह आ रही थी. जबकि पीछे से तिरपाल से ढका एक ट्रक महेशपुर से ही पाकुड़ की ओर तेज रफ्तार से आ रही थी. पोखरिया गाँव के समीप ट्रक तेजी से जैसे ही ट्रैक्टर को ओवरटेक करना चाहा संतुलन बिगड़ गया और ईंट लदे ट्रेक्टर को जोरदार टक्कर मरी.

टक्कर इतनी जोरदार थी की ट्रक के धक्के से ट्रेक्टर पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया. इस घटना में मौके पर ही 19 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान महेशपुर थाना क्षेत्र के फोटकाडांगा निवासी विजय पहाड़िया के रूप में की गई है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोष्टमार्टम हेतु पाकुड़ भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola