लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव : थमा चुनाव प्रचार, वोटिंग परसों, मतगणना 13 को

Updated at : 07 Apr 2017 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव : थमा चुनाव प्रचार, वोटिंग परसों, मतगणना 13 को

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) : लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार थम गया. इस सीट पर परसों यानी नौ अप्रैल को मतदान होना है. जबकि वोटों की गिनती 13 अप्रैल को होगी. यहां सीधा मुकाबला भाजपा उम्मीदवार हेमलाल मुर्मू व झामुमो उम्मीदवार साइमन मरांडी के बीच माना जा रहा है. हालांकि झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी […]

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) : लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार थम गया. इस सीट पर परसों यानी नौ अप्रैल को मतदान होना है. जबकि वोटों की गिनती 13 अप्रैल को होगी. यहां सीधा मुकाबला भाजपा उम्मीदवार हेमलाल मुर्मू व झामुमो उम्मीदवार साइमन मरांडी के बीच माना जा रहा है. हालांकि झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने किस्टो सोरेन को मैदान में उतार कर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की पूरी कोशिश की है.

इनके अलावा यहां से सात निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं, जिनमें से एक शिवचरण माल्टो ने आज भाजपा को अपना समर्थन देने का एलान कर दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहेबगंज दाैरे से प्रभावितहोकर उन्होंने ऐसा किया है.

यह सीट पिछले दिनों झामुमो के विधायक अनिल मुर्मू के निधन के कारण खाली हुई थी. यह सीट परंपरागत रूप से झामुमो के पास रही है. मुर्मू के निधन के बाद उनकी दोनों पत्नियों ने यहां से झामुमो के टिकट पर अपना दावा जताया था, लेकिन पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया.

बाद में मुर्मू की दोनों पत्नियों ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया, जो तकनीकी आधार पर खारिज हो गया. इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री रघुवर दास, झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन एवं झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी और लगातार क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola