अभिप्रमाणित रोड परमिट की मान्यता जारी रखने की मांग

Published at :16 Jul 2013 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
अभिप्रमाणित रोड परमिट की मान्यता जारी रखने की मांग

पाकुड़ : पाकुड़ क्वारी ऑनर एसोसिएशन के किशोर कुमार खेमानी ने राज्यपाल व वाणिज्यकर आयुक्त से अभिप्रमाणित रोड परमिट की मान्यता पूर्व की भांति जारी रखने की मांग की है. श्री खेमानी ने राज्यपाल व वाणिज्य कर आयुक्त को भेजे अपने मांग पत्र में उल्लेख किया है कि जे वेट 504 बी रोड परमिट निर्गमन […]

विज्ञापन

पाकुड़ : पाकुड़ क्वारी ऑनर एसोसिएशन के किशोर कुमार खेमानी ने राज्यपाल व वाणिज्यकर आयुक्त से अभिप्रमाणित रोड परमिट की मान्यता पूर्व की भांति जारी रखने की मांग की है.

श्री खेमानी ने राज्यपाल व वाणिज्य कर आयुक्त को भेजे अपने मांग पत्र में उल्लेख किया है कि जे वेट 504 बी रोड परमिट निर्गमन ऑन लाइन किये जाने से वैसे पत्थर व्यवसायी जो पाकुड़ धूलियान के रास्ते पत्थरों का प्रेषण करते हैं, उन्हें परेशानी उठानी पड़ेगी. एसोसिएशन के श्री खेमानी ने कहा कि पाकुड़ में इंटरनेट का लिंक आये दिन फेल रहने के कारण फॉर्म अपलोडिंग व डाउनलोडिंग की समस्या उत्पन्न होगी.

इससे सड़क मार्ग से पत्थरों का प्रेषण करने वाले व्यवसायियों को परेशानी उठानी पड़ेगी. उन्होंने ऑन लाइन रोड परमिट निर्गमन के साथ साथ अभिप्रमाणित रोड परमिट की मान्यता को भी एक जून से पूर्व की भांति जारी रखने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola