वाहन जांच के दौरान 19300 रुपये की वसूली

Updated at : 22 Feb 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन जांच के दौरान 19300 रुपये की वसूली

चेकिंग के दौरान 30 दोपहिया व चार पहिया वाहनों की हुई जांच पाकुड़ : एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर नगर थाना के समीप यातायात प्रभारी बाबूवंशी साव के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसमें कुल 30 दो पहिया व सात चार पहिया वाहनों की जांच की गयी. जांच के क्रम में वाहनों […]

विज्ञापन

चेकिंग के दौरान 30 दोपहिया व चार पहिया वाहनों की हुई जांच

पाकुड़ : एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर नगर थाना के समीप यातायात प्रभारी बाबूवंशी साव के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसमें कुल 30 दो पहिया व सात चार पहिया वाहनों की जांच की गयी.

जांच के क्रम में वाहनों के आवश्यक कागजात, हेलमेट आदि की जांच की गयी. बिना कागजात व हेलमेट के कई वाहनों को जब्त कर नगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया. डीटीओ रामकुमार मंडल ने जब्त वाहनों से कुल 19300 रुपये वसूली करने के बाद छोड़ दिया. यातायात प्रभारीने कहा कि एसपी के निर्देश पर अभियान चलाया गया है. मौके पर नगर थाना के एएसआइ मोहन दास के अलावा अन्य पुलिस जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola