67 ओवरलोड ट्रक जब्त जिला टास्क फोर्स टीम की कार्रवाई

Updated at : 18 Feb 2017 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
67 ओवरलोड ट्रक जब्त जिला टास्क फोर्स टीम की कार्रवाई

कई ट्रकों के चालान सही नहीं, जांच में जुटे पदाधिकारी पाकुड़ : जिला टास्क फोर्स की टीम ने अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चेकनाका से कुल 67 ओवरलोड ट्रक को जब्त किया है. जानकारी के मुताबिक गुरूवार की देर रात्रि जिला टास्क फोर्स की टीम […]

विज्ञापन

कई ट्रकों के चालान सही नहीं, जांच में जुटे पदाधिकारी

पाकुड़ : जिला टास्क फोर्स की टीम ने अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चेकनाका से कुल 67 ओवरलोड ट्रक को जब्त किया है. जानकारी के मुताबिक गुरूवार की देर रात्रि जिला टास्क फोर्स की टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में संचालित चेकनाका में छापेमारी कर बिना कागजात व ओवरलोड ट्रक को जब्त किया है. कई ट्रकों में चालान नहीं पाये जाने की भी सूचना है. जब्त किये गये ट्रकों को थाना परिसर क्षेत्र में ही रखा गया है. जब्त वाहनों की कागजात की जांच की जा रही है. छापेमारी टीम में सहायक खनन पदाधिकारी सुरेश शर्मा, जिला परिवहन पदाधिकारी राम कुमार मंडल, एसडीओ अरविंद कुमार लाल, डीएसपी मुख्यालय नवनीत हेम्ब्रम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
पाकुड़ में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
जिला टास्क फोर्स की टीम की ओर से ओवरलोड ट्रक परिचालन मामले में किये गये कार्रवाई अब तक की बड़ी कार्रवाई है. इससे पूर्व तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी विद्या सागर शर्मा पंकज व तत्कालीन एसडीपीओ किशोर कौशल के नेतृत्व में जिले के नगर थाना, मालपहाड़ी थाना व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई थी. जिसमें 47 ओवरलोड ट्रक जब्त हुए थे. परंतु इस बार की कार्रवाई में 67 ओवरलोड ट्रक केवल चेकनाका के आस-पास बरामद हुई है.
क्या कहते हैं पदाधिकारी
समय-समय पर जिला टास्क फोर्स टीम की छापेमारी की जाती रही है. जब्त ट्रकों की सूची तैयार कर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नगर थाना व थाना प्रभारी मुफस्सिल थाना को कार्रवाई हेतु प्रेषित की गयी है.
सुरेश शर्मा,सहायक खनन पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola