बरहरवा व उधवा में रुपये के लेनदेन में रहें सतर्क

Updated at : 12 Feb 2017 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
बरहरवा व उधवा में रुपये के लेनदेन में रहें सतर्क

बरहरवा : सावधान! अगर आप 2000 के नोट का लेन देन कर रहे हैं तो असली नकली नोट की पहचान अच्छे से ही करके लेन-देन करें. क्योंकि भारत बंगलादेश की सीमा पर पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत कलियाचक व वैष्णवनगर थाना क्षेत्र से गंगा नदी के सहारे घुसपैठी 2000 का जाली नोट का बड़ा […]

विज्ञापन

बरहरवा : सावधान! अगर आप 2000 के नोट का लेन देन कर रहे हैं तो असली नकली नोट की पहचान अच्छे से ही करके लेन-देन करें. क्योंकि भारत बंगलादेश की सीमा पर पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत कलियाचक व वैष्णवनगर थाना क्षेत्र से गंगा नदी के सहारे घुसपैठी 2000 का जाली नोट का बड़ा खेप लेकर भारत आया है. इसमें कुछ कलियाचक के अलावे राधानगर थाना क्षेत्र के पियारपुर, अमानत,प्राणपुर, के युवक भी शामिल हैं. इनके जरिये जाली नोट का खेप ट्रेनों से कोलकाता, दिल्ली व मुंबई भेजा जा रहा है. पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिला अंतर्गत इस्लामपुर थाना क्षेत्र के चतरा घाट से 80 हजार के जाली नोट के साथ पकड़ा गया था. जिसने कई खुलासे किये हैं.

अजीजुर लेकर आया जाली नोट!
पुलिस के पूछताछ के क्रम में पता चला है कि वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के पारदाउनापुर गांव के अजीजुर रहमान जाली नोट का खेप बंगलादेश से लाया है. इस धंधे में अजीजुर ने अपने कई साथियों का नाम बताया है. जिस आधार पर बंगाल पुलिस बरहरवा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र फरक्का थाना क्षेत्र अंतर्गत बेवा के समीप छापेमारी भी की है.
क्या कहते हैं एसडीपीओ
एसडीपीओ अनुदीप सिंह ने कहा कि जाली नोट की खेप की अगर कहीं सूचना है तो पुलिस गुपचुप तरीके से छापेमारी करेगी. सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस लगातार जांच अभियान चला रही है. जाली नोट के धंधे को किसी भी सुरत में पनपने नहीं दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola