407 वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल
Updated at : 05 Feb 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन

एक की हालत गंभीर महेशपुर : थाना क्षेत्र के बोकराबांध गांव के समीप गुम्मामोड़-महेशपुर मुख्य पथ पर चंडालमारा से महेशपुर की ओर आ रही 407 वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार वाहन संख्या जेएच 04 एच 9892 चंडालमारा से महेशपुर की ओर आ रहा था. इसी क्रम में वाहन […]
विज्ञापन
एक की हालत गंभीर
महेशपुर : थाना क्षेत्र के बोकराबांध गांव के समीप गुम्मामोड़-महेशपुर मुख्य पथ पर चंडालमारा से महेशपुर की ओर आ रही 407 वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार वाहन संख्या जेएच 04 एच 9892 चंडालमारा से महेशपुर की ओर आ रहा था. इसी क्रम में वाहन चालक के संतुलन खो देने से वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में वाहन में सवार चार लोग जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर भेजा. जख्मी लोगों में चंडालमारा निवासी करुणा उर्फ गुड्डू पाल (16 वर्ष), रंटू मंडल (45 वर्ष), संजच रजक (22 वर्ष) तथा पचईबेड़ा निवासी शिव कुमार साह (45 वर्ष) शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज डॉ रविंद्रनाथ ने किया. वहीं संजय रजक की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




