साइमन मरांडी ने छोड़ा भाजपा का दामन
Updated at : 31 Jan 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : पूर्व मंत्री सह भाजपा के दिग्गज नेता साइमन मरांडी ने भाजपा पार्टी को छोड़ दिया है. श्री मरांडी ने इसकी घोषणा करते हुए पत्रकारों से कहा कि भाजपा में जिस उम्मीद से शामिल हुए थे, उन पर भाजपा खड़ी नहीं उतर सकी है. कुछ लोग ही पाकुड़ जिले में भाजपा को चला रहे […]
विज्ञापन
पाकुड़ : पूर्व मंत्री सह भाजपा के दिग्गज नेता साइमन मरांडी ने भाजपा पार्टी को छोड़ दिया है. श्री मरांडी ने इसकी घोषणा करते हुए पत्रकारों से कहा कि भाजपा में जिस उम्मीद से शामिल हुए थे, उन पर भाजपा खड़ी नहीं उतर सकी है. कुछ लोग ही पाकुड़ जिले में भाजपा को चला रहे हैं. पार्टी में सम्मान नहीं मिला. पार्टी छोड़ने का यह सबसे बड़ा कारण है.
किस पार्टी में जाना है यह अभी तय नहीं : यह पूछे जाने पर कि कुछ दिन पूर्व ही लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के झामुमो विधायक अनिल मुर्मू की मौत हुई है. कुछ ही महीने में वहां दोबारा चुनाव होना है. ऐसे समय में भाजपा को छोड़ना, यह कदम कहीं होनेवाले चुनाव का नतीजा तो नहीं है. उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने के बाद अभी किसी भी दल में जाने का मन नहीं बनाया है. इस पर आराम से विचार करेंगे.
लिट्टीपाड़ा से झामुमो के विधायक सह मंत्री रह चुके हैं साइमन मरांडी
राजमहल लोकसभा क्षेत्र से भी झामुमो के सांसद भी रहे हैं
झामुमो से टिकट नहीं मिलने पर विधानसभा चुनाव 2014 के समय ऐनवक्त पर भाजपा में हुए थे शामिल
विधानसभा चुनाव 2014 में अनिल मुर्मू से मिली थी हार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




