सुलहनीय वादों का मंच है लोक अदालत: ओमप्रकाश

Updated at : 29 Jan 2017 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
सुलहनीय वादों का मंच है लोक अदालत: ओमप्रकाश

पाकुड़ : सिविल कोर्ट के न्याय सदन सभागार में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश ओमप्रकाश पांडे , प्रधान न्यायधीश कुटुंम न्यायालय गोपाल कुमार राय, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अखिलेश कुमार, अनुमंडल न्यायीक दंडाधिकारी चन्द्र भानु कुमार, प्राधिकार के सचिव संजय सिंह यादव, अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार […]

विज्ञापन

पाकुड़ : सिविल कोर्ट के न्याय सदन सभागार में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश ओमप्रकाश पांडे , प्रधान न्यायधीश कुटुंम न्यायालय गोपाल कुमार राय, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अखिलेश कुमार, अनुमंडल न्यायीक दंडाधिकारी चन्द्र भानु कुमार, प्राधिकार के सचिव संजय सिंह यादव, अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल ने संयुक्त दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री पांडेय ने कहा कि लोक अदालत एक ऐसा माध्यम है जहां न्यायालय की भुमिका नगण्य होती है और बाद के पक्षकार भी सही निर्णायक होते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि पाकुड़ न्यायालय दुघर्टना से संबंधित बहुत सारे मामले देखे गये है. बैंक, इंश्योरेंस, बिजली से संबंंधित सुलहनीय अपरधिक मामले, मामले निष्पादन पक्षकारों के द्वारा सुलह समझौता के आधार पर किया जायेगा. इस लिए होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत राष्ट्रीय लोक अदालत में लोग बढ़-चढ़कर वाद का निष्पादन करें. मौके पर सेवानिवृत प्रो त्रिवेणी प्रसाद भगत के अलावे अधिवक्तागण, पारा लिंगल भोलेटीयर सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola