लंबित मामलों को शीघ्र निबटाने का निर्देश

Updated at : 29 Jan 2017 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
लंबित मामलों को शीघ्र निबटाने का निर्देश

उपायुक्त ने की मुख्यमंत्री जनसंवाद में मामलों की समीक्षा 31 जनवरी को मुख्यमंत्री जनसंवाद में 40 मामलों की होगी समीक्षा सभी विभागों से रिपोर्ट जमा करने का दिया निर्देश पाकुड़ : नया समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में शनिवार को मुख्यमंत्री जनंसवाद की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता उपायुक्त ए मुथु कुमार […]

विज्ञापन

उपायुक्त ने की मुख्यमंत्री जनसंवाद में मामलों की समीक्षा

31 जनवरी को मुख्यमंत्री जनसंवाद में 40 मामलों की होगी समीक्षा
सभी विभागों से रिपोर्ट जमा करने का दिया निर्देश
पाकुड़ : नया समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में शनिवार को मुख्यमंत्री जनंसवाद की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता उपायुक्त ए मुथु कुमार ने की. बैठक में विभिन्न विभागों के मुख्यमंत्री जन संवाद में लंबित मामले की बारी-बारी से समीक्षा की गयी. उपायुक्त ए मुथु कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसंवाद में जिले के विभिन्न विभागों के कुल 1802 मामले दर्ज किये गये हैं. इसमें जिले से 1579 मामलों का निष्पादन कर दिया गया है. 223 मामले लंबित है.
उपायुक्त ने कहा कि 31 जनवरी को मुख्यमंत्री जनसंवाद में 40 मामलों की समीक्षा की जायेगी. इस लेकर उपरोक्त सभी विभागों को उक्त मामले की रिपोर्ट तैयार कर जिले में जमा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिले में किसी प्रकार की भी शिकायत हो उक्त शिकायत को संबंधित पदाधिकारी को जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी अजीत शंकर, एसी सुधीर बाडा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमोद झा, अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, सीएस रमेंश प्रसाद सिंह, समाजिक सुरक्षा निदेशक आरके सिंह, नगर परिषद क्षेत्र के प्रशांत लायक , आरईओ के कार्यपालक अभियंता श्यामसुंदर मुर्मू, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता गणेश चौधरी आदि मौजूद थे.
सोनाजोड़ी-कालिदासपुर सड़क जर्जर
जर्जर सड़क मरम्मत कराने की दिशा में कोई पहल नहीं होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश गहराते जा रहा है. बरसात में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सड़क होकर आवाजाही के दौरान हादसे की आशंका बनी रहती है.
सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी-कालिदासपुर आरइओ सड़क जर्जर रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. उपरोक्त सड़क होते हुए प्रतिदिन सैकड़ों लोग अवाजाही करते हैं. इसके बावजूद भी विभाग की ओर से उपरोक्त सड़क को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में किसी प्रकार का कोई पहल नहीं की जा रही है. इस कारण ग्रामीणों में स्थानीय प्रशासन के प्रति काफी रोष देखा जा रहा है. ग्रामीण दुर्गा हांसदा, गयना मरांडी, साहेब सोरेन, प्रकाश हांसदा, दशरथ हांसदा सहित अन्य ने बताया कि उक्त पथ होते हुए विभिन्न गांव के लोग स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि कार्य के लिए जिला मुख्यालय पहुंचते हैं. उपरोक्त पथ जर्जर होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. खासकर बरसात के दिनों में सड़क के गड्ढों में बरसात का पानी जमा हो जाने के कारण उक्त सड़क में जमाव की स्थिति बन जाती है. ग्रामीणों ने कहा कि उपरोक्त सड़क को विभाग की ओर वर्षों पूर्व बनाया गया है. जिसके बाद विभाग की ओर से उपरोक्त सड़क की एकबार भी मरम्मत कार्य नहीं किया गया है.
क्या कहते हैं मुखिया
कालिदासपुर पंचायत के मुखिया बाहालेन हेंब्रम ने बताया कि सड़क काफी जर्जर रहने के कारण लोगों को आवाजाही करने में काफी परेशानी का सामना करना पडता है.
क्या कहते हैं पदाधिकारी
आरइओ विभाग के कार्यपालक श्यामसुंदर मुर्मू ने कहा कि उपरोक्त सड़क जर्जर रहने की जानकारी नहीं है. जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola