पुलिस एक युवक से कर रही पूछताछ

हिरणपुर : असम के नक्सली संगठन के नाम पर मुखिया संघ के अध्यक्ष सह तोड़ाई पंचायत के मुखिया एम्मानुएल मुर्मू को जान से मारने की धमकी दिये जाने मामले में पुलिस रेस हो गयी है. पुलिस ने उपरोक्त मामले में कार्रवाई करते हुए ठाकुर टुडू के करीबी माने जाने वाले धनबाद गांव निवासी फोतु मरांडी […]
हिरणपुर : असम के नक्सली संगठन के नाम पर मुखिया संघ के अध्यक्ष सह तोड़ाई पंचायत के मुखिया एम्मानुएल मुर्मू को जान से मारने की धमकी दिये जाने मामले में पुलिस रेस हो गयी है. पुलिस ने उपरोक्त मामले में कार्रवाई करते हुए ठाकुर टुडू के करीबी माने जाने वाले धनबाद गांव निवासी फोतु मरांडी से पुलिस पूछताछ कर रही है. हालांकि फोन के डिटेल्स निकालकर पुलिस अपराधी के करीब पहुंचने का प्रयास कर रही है.
गौरतलब हो कि ठाकुर टुडू की तलाश पुलिस को साहिबगंज जिले के बरहेट अंचल में पदस्थपित राजस्व कर्मचारी दारा पासवान अपहरण कांड में कर रही है. ठाकुर टुडू के फरार होने के कारण विगत 28 नबंवर को गांव में लौ वीर वैसी की बैठक प्रधान कान्हू मरांडी की अध्यक्षता में हुई थी. जिसमें ठाकुर टुडू के माता-पिता को समाज व गांव से दूर रखने का फरमान जारी किया गया था. मामले को लेकर 17 जनवरी को तोड़ाई पंचायत के मुखिया एम्मानुएल मुर्मू की पत्नी के मोबाइल पर फोन आया था और असम के नक्सली संगठन नालसा का सदस्य बताते हुए ठाकुर टुडू के माता-पिता को ससम्मान चार दिनों के भीतर वापस लाये जाने की धमकी दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




