लाखों की संपत्ति राख अगलगी . शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Updated at : 23 Jan 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
लाखों की संपत्ति राख अगलगी . शॉर्ट सर्किट से लगी आग

शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद महेशपुर में कई दुकानें राख हो गयी. दुकानदारों ने बताया कि इसमें लाखों की संपति का नुकसान हुआ है. आग शनिवार देर रात लगी थी. महेशपुर : प्रखंड मुख्यालय के शहीद भगत सिंह चौक पर शनिवार की देर रात एकाएक आग लगने से दुकानें जल कर खाक हो […]

विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद महेशपुर में कई दुकानें राख हो गयी. दुकानदारों ने बताया कि इसमें लाखों की संपति का नुकसान हुआ है. आग शनिवार देर रात लगी थी.

महेशपुर : प्रखंड मुख्यालय के शहीद भगत सिंह चौक पर शनिवार की देर रात एकाएक आग लगने से दुकानें जल कर खाक हो गयी. जब तक संबंधित दुकान के मालिक को पता चला और घटन स्थल तक वे पहुंचे तब तक पिंटू शेख के नाश्ते की दुकान, आसीबुल शेख की मोबाइल दुकान, राकिब शेख के फल तथा खुशीबुल शेख के अंडे की दुकान में रखे सारे सामान जल गये थे. चारों दुकानदार प्रखंड के महेशपुर, डांगापाड़ा, कुपागडि़या के पास के रहने वाले हैं. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. दुकानदारों से मिली जानकारी के अनुसार अगलगी में पिंटू शेख का लगभग 25 हजार,
आसीबुल शेख का लगभग डेढ़ लाख, राकिब शेख का लगभग 50 हजार तथा खुशीबुल शेख का लगभग 20 हजार रुपये का सामन चल कर खाक हो गया. वहीं अगजनी की सूचना मिलते ही रात्रि गश्ती पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुकान के आसपास खड़े वाहनों वहां से हटवाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola