चीटफंड कंपनी के कार्यालय को एसडीओ ने किया सील

Updated at : 04 Nov 2016 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
चीटफंड कंपनी के कार्यालय को एसडीओ ने किया सील

पाकुड़ : काफी दिनों से चीटफंड कंपनी चलाये जाने की सूचना पर गुरूवार को अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल व एसडीपीओ संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर नगर थाना क्षेत्र के कालीभषाण पोखर के समीप एक मकान में चलाये जा रहे कंपनी के कार्यालय को सील कर दिया. जानकारी के मुताबिक अनुमंडल पदाधिकारी […]

विज्ञापन

पाकुड़ : काफी दिनों से चीटफंड कंपनी चलाये जाने की सूचना पर गुरूवार को अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल व एसडीपीओ संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर नगर थाना क्षेत्र के कालीभषाण पोखर के समीप एक मकान में चलाये जा रहे कंपनी के कार्यालय को सील कर दिया. जानकारी के मुताबिक अनुमंडल पदाधिकारी श्री लाल को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्लेज ट्रेनिंग इंडिया प्राईवेट लिमिटेड नामक चीटफंड कंपनी का संचालन कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा है.

इसी सूचना पर छापेमारी करते हुए उपरोक्त कार्यालय के सभी कागजातों को जब्त करते हुए कार्यालय को सील कर दिया गया है. साथ ही कार्यालय में कार्यरत दो युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है. छापेमारी के दौरान एसडीपीओ संतोष कुमार के अलावे अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola