किट के अभाव में नहीं हो रहा कालाजार मरीजों का इलाज
Updated at : 03 Nov 2016 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

अक्तूबर माह से कालाजार किट की है कमी स्टॉक किट हो चुकी है एक्सपायर हिरणपुर : किट के अभाव के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर में कालाजार मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है. जिस कारण मरीजों को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल जाना पड़ रहा है. उक्त स्वास्थ्य केंद्र में अक्तूबर माह से […]
विज्ञापन
अक्तूबर माह से कालाजार किट की है कमी
स्टॉक किट हो चुकी है एक्सपायर
हिरणपुर : किट के अभाव के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर में कालाजार मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है. जिस कारण मरीजों को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल जाना पड़ रहा है. उक्त स्वास्थ्य केंद्र में अक्तूबर माह से कालाजार कीट की कमी है. साथ ही वर्तमान में जो कीट स्टॉक में है वह एक्सपायर हो चुकी है. मिली जानकारी के अनुसार बिते सितंबर माह में 7, अगस्त में 4 मरीजों की जांच कर दवाईयां भी मरीजों को उपलब्ध करायी गई थी. अक्तूबर तक कुल 73 मरीजों की जांच की गई थी.
जिसमें ज्यादातर मरीज लिट्टीपाड़ा क्षेत्र के थे. चिकित्सा प्रभारी डॉ मिहिर कुमार ने बताया कि केंद्र में कालाजार की दवा उपलब्ध है पर आरके 39 कीट के अभाव में इलाज नहीं हो पा रहा है.
कहते हैं पदाधिकारी
प्रभारी सीएस सह एसीएमओ डॉ रामजी भगत ने बताया कि उपस्वास्थ्य केंद्र में त्वरित पहल करते हुए कीट उपलब्ध कराया जायेगा.
खूंटामारा ने शिवगादी को हराया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




