डेंगू जांच शिविर में 172 लोगों की हुई जांच

पाकुड़ : सदर प्रखंड के संग्रामपुर गांव में डेंगू की संभावना को देखते हुए उपायुक्त ए मुथु कुमार के निर्देश पर पंचायत भवन में विकास भारतीय विशनपुर के तत्वाधान में संचालित नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा लगाये गये स्वास्थ्य जांच शिविर में तीसरे दिन भी कुल 172 लोगों की जांच की गयी. जिसमें 15 […]
पाकुड़ : सदर प्रखंड के संग्रामपुर गांव में डेंगू की संभावना को देखते हुए उपायुक्त ए मुथु कुमार के निर्देश पर पंचायत भवन में विकास भारतीय विशनपुर के तत्वाधान में संचालित नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा लगाये गये स्वास्थ्य जांच शिविर में तीसरे दिन भी कुल 172 लोगों की जांच की गयी.
जिसमें 15 लोगों का रक्त जांच भी किया गया. गौरतलब हो कि संग्रामपुर में डेंगू की सूचना के बाद प्रशासन हरकत में आया है और उपरोक्त गांव में लगातार कैंप के माध्यम से लोगों का जांच किया जा रहा है. जांच के दौरान अधिकांश लोगों में वाइरल फीवर पाया गया है. हालांकि दर्जनों लोगों का ब्लड सैंपल भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से इकट्ठा की गई है. इधर शनिवार को प्रभारी सिविल सर्जन सह एसीएमओ डॉ0 रामजी भगत ने संग्रामपुर गांव पहुंच कर पंचायत भवन में लगाये गये स्वास्थ्य जांच शिविर का जायजा लिया. साथ ही उन्होंने शिविर में कार्यरत नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट के सदस्यों को स्वास्थ्य जांच को लेकर कई हिदायत भी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




