सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

पाकुड़ : पाकुड़-हिरणपुर मुख्य पथ स्थित सदर अस्पताल के समीप ऑटो व मोटरसाइकिल की टक्कर में दो घायल हो गये. घायलों में एक पुरुष तथा एक महिला है. मोटरसाइकिल में सवार हो कर दोनों पति-पत्नी हिरणपुर की ओर से पाकुड़ जा रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही ऑटो […]
पाकुड़ : पाकुड़-हिरणपुर मुख्य पथ स्थित सदर अस्पताल के समीप ऑटो व मोटरसाइकिल की टक्कर में दो घायल हो गये. घायलों में एक पुरुष तथा एक महिला है. मोटरसाइकिल में सवार हो कर दोनों पति-पत्नी हिरणपुर की ओर से पाकुड़ जा रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही ऑटो धक्का मार कर फरार हो गया.
इस घटना में गोड्डा जिला के पथरगामा थाना क्षेत्र के बाराहबाद निवासी दिनेश मरांडी (30 वर्ष) व मेरी मुर्मू (25 वर्ष) घायन हो गये. दोनों को अस्पताल में भरती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बहरमपुर में भेज दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




