नाखुश झामुमो कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Updated at : 27 Sep 2016 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
नाखुश झामुमो कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

पाकुड़ : झामुमो के जिला कोषाध्यक्ष गुलाम रसूल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि वे पार्टी के जिला नेतृत्व से खुश नहीं हैं. उन्होंने केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के माध्यम से अपने पद से इस्तीफा भेजा है. इस्तीफे में उन्होंने […]

विज्ञापन

पाकुड़ : झामुमो के जिला कोषाध्यक्ष गुलाम रसूल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि वे पार्टी के जिला नेतृत्व से खुश नहीं हैं. उन्होंने केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के माध्यम से अपने पद से इस्तीफा भेजा है. इस्तीफे में उन्होंने कहा है कि वे झामुमो में लंबे समय से काम कर रहे हैं और झामुमो का सिपाही बन कर लगातार संगठन को मजबूती देने का काम किया है. वर्तमान समय में झामुमो के जिला नेतृत्व की तानाशाह रवैया से काफी दुखी हैं और अंतिम में उनके कार्यशैली से नाखुश हो कर केवल पद से इस्तीफा देने का काम किया है.

उन्होंने इस्तीफा पत्र में यह भी कहा है कि पार्टी के जिला नेतृत्व हाल ही में हुए छात्र संघ चुनाव में निष्क्रिय दिखे और जिन लोगों को लेकर मैंने जेसीएम को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ा आज उन्हें ही बदनाम करने का काम कर रहे हैं. ऐसे में पार्टी के पद पर बने रहना उचित नहीं है. नैतिक जिम्मेदारी के साथ पार्टी के पद से इस्तीफा देते हुए पार्टी में रह कर आगे भी झामुमो के सच्चे सिपाही के तरह कार्य करते रहेंगे. गौरतलब हो कि इससे पूर्व भी कई पार्टी के पदाधिकारियों को पद से हटाये जाने,

पार्टी से निष्कासित किये जाने को लेकर अनुशंसा की गई है. बहरहाल यह कहा जा सकता है कि झामुमो का गढ़ माना जाने वाले संताल परगना के पाकुड़ जिले में पार्टी के भीतर दरार बढ़ती जा रही है जो अब सार्वजनिक तौर पर दिखने लगा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola