बरहरवा के पलासबोना में डेंगू से कई आक्रांत

Updated at : 22 Sep 2016 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
बरहरवा के पलासबोना में डेंगू से कई आक्रांत

दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं डेंगू के मरीज, स्वास्थ्य विभाग मौन बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के पलासबोना पंचायत उत्तरी टोला, पूर्वी टोला, पश्चिमी टोला, दक्षिणी टोला गांव में डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है. क्षेत्र में डेंगू के डंक से दर्जनभर लोग आक्रांत हैं. बदलते मौसम के साथ डेंगू का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है […]

विज्ञापन

दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं डेंगू के मरीज, स्वास्थ्य विभाग मौन

बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के पलासबोना पंचायत उत्तरी टोला, पूर्वी टोला, पश्चिमी टोला, दक्षिणी टोला गांव में डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है. क्षेत्र में डेंगू के डंक से दर्जनभर लोग आक्रांत हैं. बदलते मौसम के साथ डेंगू का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है. गांव में डेंगू का प्रकोप करीब 10 दिनों से फैला हुआ है. डेंगू के चपेट में बूढ़े, बच्चे व महिलाएं भी आ गयी हैं. कई ऐसे परिवार हैं जिनके घर में तीन से चार मरीज डेंगू के हैं.
स्थानीय स्तर पर इलाज की मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग पश्चिम बंगाल के मालदा व वर्द्धमान जाने को विवश हैं. पलासबोना गांव के अधिकतर मरीज मालदा में भरती हैं. गांव में सभी लोग डेंगू के प्रकोप से डरे हुए हैं. ग्रामीणों को आसपास इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है. जिस कारण गरीब मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
गांव में जल जमाव की समस्या
पलासबोना पंचायत के विभिन्न मोहल्लों में पक्की नाली नहीं रहने के कारण सड़क पर ही घर का गंदा पानी बहता है. पलासबोना के अधिकतर पोखर भी काफी गंदे हो गये हैं. बरसात के समय होने के बाद भी पोखर पुरी तरह नीला दिख रहा है. लोग इन पोखर में बरतन धोने व नहाने का काम प्रतिदिन करते हैं. गांव में जलजमाव की समस्या काफी गंभीर है. पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह झामुमो नेता अब्दुल गफ्फुर ने बताया कि पंचायत में नाला नहीं रहने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहता है.
कौन-कौन हैं डेंगू से पीड़ित
कुरेशा बीवी (65 वर्ष), नसरीन खातून (12 वर्ष), मो मोजाहिद (35 वर्ष), शरीफा बीवी (34 वर्ष), फरहाना खातून (20 वर्ष), मोजफ्फर हुसैन (36 वर्ष), फातेमा बीवी (32 वर्ष), मिठुन शेख (25 वर्ष), वसारद शेख (55 वर्ष), नासिर शेख (36 वर्ष), बबलू शेख (32 वर्ष), मोमीना बीवी (45 वर्ष), मजीबुर शेख (40 वर्ष), रेजाउल शेख (55 वर्ष), मंजारूल शेख (35 वर्ष), मुबारक हुसैन (40 वर्ष), मसकुरा खातून (18 वर्ष), समीला खातून (17 वर्ष) सहित दर्जनों लोग डेंगू से पीड़ित हैं. जिनका इलाज मालदा व वर्द्धमान मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. इन मरीजों में से कई मरीज
इलाज करा कर एक दो दिन पहले घर वापस लौट आये हैं. डेंगू को लेकर पुरे गांव में दहशत है.
अब तक नहीं पहुंचा विभाग
पलासबोना पंचायत के मुखिया सह कांग्रेसी नेता मो हेजाज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को तीन पूर्व गांव में डेंगू होने की सूचना दी गयी थी. बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार के दोपहर तक नहीं पहुंची है. स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही के कारण गांव में डेंगू के मरीज दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. गांव में डीडीटी का छिड़काव भी नहीं हो रहा है और न ही डेंगू से बचाव के लिए कुछ किया जा रहा है. आसपास इलाज की व्यवस्था भी नहीं है. रोजना मरीज सामने आ रहे हैं.
कहते हैं विधायक
गांव में डेंगू फैलने की सूचना मिली है. जिसको लेकर सिविल सर्जन साहिबगंज से गांव में जल्द टीम भेजकर मामले की जांच करने व डीडीटी का छिड़काव को लेकर कहा गया है.
आलमगीर आलम, विधायक
कहते हैं सीएस
सीएचसी बरहरवा के प्रभारी डॉ केके सिंह को जांच करने का निर्देश दिया गया है. डेंगू है या नहीं इसकी जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गयी है. टीम द्वारा जांच करने के बाद ही डेंगू की पुष्टि हो पायेगी.
डॉ एके मंडल, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola