निरीक्षण में कई अनियमितता उजागर
Updated at : 22 Aug 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

नेशनल लेबल मॉनीटरिंग टीम के सदस्यों ने की योजनाओं की जांच पाकुड़िया : प्रखंड में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं का निरीक्षण करने रविवार को पहुंचे नेशनल लेबल मॉनिटरिंग टीम के सदस्य टीम में शामिल केके महापात्रा एवं सरोज मोहंति ने पाकुड़िया पंचायत के पथरडांगा ग्राम के लाभुकों से वृद्धा पेंशन, इंदिरा आवास, आंगनबाड़ी केंद्रों […]
विज्ञापन
नेशनल लेबल मॉनीटरिंग टीम के सदस्यों ने की योजनाओं की जांच
पाकुड़िया : प्रखंड में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं का निरीक्षण करने रविवार को पहुंचे नेशनल लेबल मॉनिटरिंग टीम के सदस्य टीम में शामिल केके महापात्रा एवं सरोज मोहंति ने पाकुड़िया पंचायत के पथरडांगा ग्राम के लाभुकों से वृद्धा पेंशन, इंदिरा आवास, आंगनबाड़ी केंद्रों के बाारे में जानकारी ली. जांच के दौरान उस्मान बीबी का इंदिराआवास बिते दो वर्ष में पूर्ण नहीं होने की जानकारी सामने आयी. अधूरे पड़े इंदिरा आवास की टीम द्वारा फोटोग्राफी की गयी. उक्त इंदिरा आवास में 59 हजार रुपये की निकासी की जा चुकी है. आंगनबाड़ी केंद्र के शौचालय जर्जर पाया गया.
यहां जेएसपीएल द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से ऋण वितरण, ऋण उपयोगिता, बचत के साधन के बारे में महिलाओं से पूछताछ की. मनरेगा मजदूर महाशय बास्की, बलराम मुर्मू, सफारूद्दीन अंसारी, विनय बास्की, सुनीराम बास्की का जॉब कार्ड का जांच किया गया. साथ ही विजय भगत के घर से मनसा मंदिर तक मिट्टी मोरम सड़क की जांच की गयी. साथ ही सत्तु टुडू के जमीन पर तालाब निर्माण की जांच की गयी. मौके पर प्रखंड विकास समीर अल्फ्रेड मुर्मू, जेएसपीएल के जिला प्रबंधक कृष्णकांत सिंह, सहायक अभियंता शैलेंद्र कुमार सिंह, कनीय अभियंता जोगेश्वर उरांव, मंतोष भंडारी, पंचायत सचिव कमल पहाड़िया सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




