पहाड़िया को शोषण से बचाना होगा: भगत

Updated at : 11 Aug 2016 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
पहाड़िया को शोषण से बचाना होगा: भगत

योजनाओं से पहाड़िया समुदाय को जोड़ने की अपील की अमड़ापाड़ा : स्वयं सेवी संस्था विकास भारती के सचिव अशोक भगत सजनीपाड़ा पहुंचे. ग्राम प्रधान जेठु पहाडि़या के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आवास, शिक्षा, चिकित्सा, आवास, रोजगार, पेयजल, कृषि संसाधनों सहित कई बुनियादी समस्याओं को रखा. आदिम जनजाति आवास योजना, दामिन ई कोह को पहाड़िया राज्य […]

विज्ञापन

योजनाओं से पहाड़िया समुदाय को जोड़ने की अपील की

अमड़ापाड़ा : स्वयं सेवी संस्था विकास भारती के सचिव अशोक भगत सजनीपाड़ा पहुंचे. ग्राम प्रधान जेठु पहाडि़या के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आवास, शिक्षा, चिकित्सा, आवास, रोजगार, पेयजल, कृषि संसाधनों सहित कई बुनियादी समस्याओं को रखा. आदिम जनजाति आवास योजना, दामिन ई कोह को पहाड़िया राज्य घोषित करने, कुमारभाग व जाति पहाड़िया से पर्चे पर अंकित पहाड़िया को आदिम जनजाति का दर्जा देने, बचे परिवार को आदिम जनजाति पेंशन योजना से
जोड़ने, पहाड़िया बटालियन को शीघ्र्र बहाल करने सहित अन्य समस्याओं से संबंधित मांग पत्र झारखंड नीति आयोग के सदस्य श्री भगत को सौंपा गया. मौके पर श्री भगत ने लोगों को उचित पहल करने का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि शोषित पहाड़िया समुदाय हमारी धरोहर है इन्हें शोषण से बचाना हमारी जिम्मेवारी है. मौके पर जिला समन्वयक दीपक कुमार व किशोर कुमार सहित अन्य
उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola