महेशपुर : सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार जख्मी

महेशपुर : थाना क्षेत्र के शरतपुर गांव के समीप महेशपुर-गुमामोड़ मुख्य सड़क पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे विपरित दिशा से आ रही दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्री जीन माता फ्यूल सेंटर महेशपुर में कार्य करने वाले कर्मी राजीव कुमार […]
महेशपुर : थाना क्षेत्र के शरतपुर गांव के समीप महेशपुर-गुमामोड़ मुख्य सड़क पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे विपरित दिशा से आ रही दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्री जीन माता फ्यूल सेंटर महेशपुर में कार्य करने वाले कर्मी राजीव कुमार सिन्हा (54) अपने हीरो-होंडा मोटरसाइकिल से महेशपुर की ओर से शाकम्बरी ट्रेडर्स चावल मिल जा रहे थे.
इसी दौरान तेलियापोखर गांव निवासी छोटेलाल मरांडी (24) अपनी मोटरसाइकिल से महेशपुर की ओर आ रहा था. इसी क्रम में शरतपुर गांव के पास दोनों आमने-सामने टकरा गये. जिससे दोनों घायल हो गये. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों जख्मी व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




