मदरसा के प्रधान मौलवी व सचिव पर शिक्षक बहाली में गड़बड़ी का आरोप
Updated at : 09 Aug 2016 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से की लिखित शिकायत हिरणपुर : प्रखंड के बड़तल्ला स्थित मदरसा दारूल उलूम में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया गया है. इसको लेकर ग्रामीण सुभान अंसारी, मो फरीजुद्दीन, मो अफगान अंसारी, मो महिबुल अंसारी, इलियास अंसारी, अरबाल आलम, जरजीस अंसारी, रमजान आदि ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को […]
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से की लिखित शिकायत
हिरणपुर : प्रखंड के बड़तल्ला स्थित मदरसा दारूल उलूम में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया गया है. इसको लेकर ग्रामीण सुभान अंसारी, मो फरीजुद्दीन, मो अफगान अंसारी, मो महिबुल अंसारी, इलियास अंसारी, अरबाल आलम, जरजीस अंसारी, रमजान आदि ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित शिकायत की है. ग्रामीणों ने आवेदन में कहा है कि मदरसा के प्रधान मौलवी फारूक अंसारी व सचिव अकमल हुसैन ने पदाधिकारियों की मिलीभगत से शिक्षकों की बहाली गलत तरीके से की है.
जबकि शिक्षक के लिए मौलवी के पुत्र कैसर रज्जा व सचिव के भतीजा नूर आलम अंसारी को चयनित किया गया है. ग्रामीणों ने बताया है कि मौलवी व सचिव द्वारा नियम को ताक पर रखते हुए गलत तरीके से अपने रिश्तेदारों को बहाल किया गया है. मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने भी ग्रामीणों से इस बाबत जानकारी ली. बीइइओ श्री प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की गयी है. जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को सौंपी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




