दो बांग्लादेशी घुसपैठिये गिरफ्तार

Updated at : 08 Aug 2016 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
दो बांग्लादेशी घुसपैठिये गिरफ्तार

स्वतंत्रता दिवस को देखते सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी रघुनाथगंज के फुलतला से दो बांग्लादेश युवक को हिरासत में लिया दोनों युवकों के पास से पुलिस ने बांग्लादेश के दो सिम कार्ड, एक मोबाइल व कुछ नकदी बरामद किये गये हैं फरक्का : स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए भारत व बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्रों पर […]

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को देखते सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी

रघुनाथगंज के फुलतला से दो बांग्लादेश युवक को हिरासत में लिया
दोनों युवकों के पास से पुलिस ने बांग्लादेश के दो सिम कार्ड, एक मोबाइल व कुछ नकदी बरामद किये गये हैं
फरक्का : स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए भारत व बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्रों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. शनिवार की देर शाम रघुनाथगंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के फुलतला गांव से दो बांग्लादेश युवक को हिरासत में लिया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उपरोक्त गांव में संदिग्ध रूप से दो युवक के घूमने की सूचना पुलिस को मिली थी. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने दो युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
हिरासत में लिये गये युवक की पहचान बांग्लादेश के चापाई नवाबगंज अंतर्गत सुंदरपुर बागडंगा गांव निवासी अताउर रहमान 32 तथा सफिकुल इस्लाम 25 वर्ष के रूप में की गई है. हिरासत में लिये गये दोनों युवकों के पास से पुलिस ने बांग्लादेश के दो सिम कार्ड, एक मोबाईल व नगद कुछ रुपये बरामद किये गये हैं. पुलिस उपरोक्त युवक से गहन पूछताछ कर रही है. गौरतलब है कि सीमा क्षेत्र में अक्सर घुसपैठ की बातें सामने आती है. हालांकि स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलर्ट जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola