लाखों की फरजी निकासी की जांच शुरू
Updated at : 05 Aug 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

गबन . सदर प्रखंड के तारानगर पंचायत में 6.40 लाख की हुई थी फरजी निकासी पाकुड़ : दर प्रखंड के तारानगर पंचायत अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2012-13 व 2013-14 में शौचालय निर्माण में फरजी निकासी को लेकर जिले के वरीय अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. उक्त मामले को लेकर पेयजल स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक […]
विज्ञापन
गबन . सदर प्रखंड के तारानगर पंचायत में 6.40 लाख की हुई थी फरजी निकासी
पाकुड़ : दर प्रखंड के तारानगर पंचायत अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2012-13 व 2013-14 में शौचालय निर्माण में फरजी निकासी को लेकर जिले के वरीय अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. उक्त मामले को लेकर पेयजल स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रासबिहारी सिंह के निर्देश पर एक जांच कमेटी का गठन किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्मल भारत अभियान के अंतर्गत तारानगर पंचायत के तारानगर, लखीनारायणपुर, कुसमानगर एवं अनुपानगर में सभी घरों में शौचालय का निर्माण कराया जाना था. विभाग ने भीडब्लयूएससी के खाते में राशि भी हस्तांतरित की गई थी.
जिसमें कुसमानगर में 1 लाख 94 हजार, लखीनारायणपुर में 1 लाख 98 हजार, तारानगर 1 लाख 98 हजार एवं अनुपानगर में 80 हजार रुपये हस्तांतरित किये गये थे. जिसके निकासी भी कर ली गयी थी. विभाग ने प्रति शौचालय 3200 रूपये हिसाब से दिया गया था. परंतु पूर्व मुखिया एवं जल सहिया के साठ-गांठ से रुपये की निकासी तो कर ली गई. परंतु गांव में एक भी शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया. उक्त मामले को लेकर वर्तमान में तारानगर के मुखिया अफजल हुसैन ने पत्र लिखकर कार्यपालक अभियंता पेयजल स्वच्छता प्रमंडल को जांच की मांग करते हुए
संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.
फरजी निकासी मामले में ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
सदर प्रखंड के तारानगर पंचायत में निर्मल भारत अभियान के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2012-13 एवं 2013-14 में शौचालय निर्माण में फरजी निकासी के मामले को लेकर गुरुवार को तारानगर पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया तथा जमकर नारेबाजी की. ग्रामीण सैदुल हक, साकिर हुसैन, अंसारूल हक, मौलाना अनजारूल ईस्लाम, इसराफील शेख, नजरूल हक सहित दर्जनों ने कहा कि फरजी निकासी मामले की प्रशासन निष्पक्ष जांच करें. ताकि जिस लोगों द्वारा शौचालय निर्माण के नाम पर निकासी की गई है उसपर अविलंब प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाए.
पूर्व मुखिया, जलसहिया एवं प्रखंड समन्वयक जांच के घेरे में
कार्यपालक अभियंता ने बनायी जांच टीम
वर्तमान मुखिया अफजल हुसैन सहित ग्रामीणों के शिकायत पर कार्यपालक अभियंता पेयजल स्वच्छता प्रमंडल के निर्देश पर चार सदस्य टीम गठित की ग है. जिसमें सहायक अभियंता महेशपुर जेसन होरो की अध्यक्षता में मनीष कुमार, सहायक अभियंता अमडापाड़ा, दिनेश मंडल कनीय अभियंता पाकुड़, राकेश रोशन जिला समन्वयक पाकुड़ एवं संचिता मुर्मू प्रखंड समन्वयक पाकुड़ जांच टीम में शामिल किया गया है. उक्त सभी पदाधिकारियों 10 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है.
पूर्व मुखिया व प्रखंड समन्वयक जांच के घेरे में
तारानगर पंचायत के उक्त चारों गांव में जिस प्रकार शौचालय के निर्माण के बाबत रुपये की निकासी फरजी तरीके पर की गई है. उक्त मामले में पूर्व मुखिया, प्रखंड समन्वयक एवं जल सहिया की भूमिका संदिग्ध देखी जा रही है. बैंक खाते से प्रखंड समन्वयक अब्दुल अलीम एवं जल सहिया द्वारा सीधे निकासी की गई है.
काम नहीं होने पर होगी प्राथमिकी दर्ज
कार्यपालक अभियंता पेयजल स्वच्छता प्रमंडल रासबिहारी सिंह ने कहा कि जांच कमिटी बनाई गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगर शौचलय निर्माण मंे फर्जी निकासी के मामले पाये जायगे तो निश्चित रूप से जो भी दोषी होगे. उक्त लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




