बरहरवा व पाकुड़ कई गांवों में बनेगी सड़क : विधायक

पाकुड़ : शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अनियमित बिजली को लेकर स्थानीय विधायक आलमगीर आलम ने मंगलवार को बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. जिसमें श्री आलम ने कहा कि प्रर्याप्त सुविधाएं रहने के बावजूद भी बिजली विभाग द्वारा पिछले एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति करने में विफल साबित हो रहा है. उन्होंने […]
पाकुड़ : शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अनियमित बिजली को लेकर स्थानीय विधायक आलमगीर आलम ने मंगलवार को बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. जिसमें श्री आलम ने कहा कि प्रर्याप्त सुविधाएं रहने के बावजूद भी बिजली विभाग द्वारा पिछले एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति करने में विफल साबित हो रहा है. उन्होंने कहा कि अगर तीन दिनों में विद्युत विभाग द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ति नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जायेगा.
वहीं पाकुड़ एवं बरहरवा प्रखंड में तीन-तीन नयी सड़क की स्वीकृति की जानकारी दी. पाकुड़ प्रखंड के नसीपुर से वोस्टमडांगा, बरहाबाद से पलासडांगा, सीरामपुर से बलियाडांगा एवं बलिायाडांगा से इलामी तक की सड़क बनेगी. वहीं बरहरवा प्रखंड के रामनगर से सिरासिन, कोटालपोखर से निमजोल एवं कोटालपोखर से पीपलजोड़ी तक होगा सड़क का निर्माण. कहा, एक सप्ताह के अंदर उक्त सभी सड़कों का टेंडर करा कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि चेगाडांगा से हमरूल के बीच एक ब्रीज का भी निर्माण कराया जायेगा. जिसका टेंडर दो दिनों के अंदर होगा. मौके पर जिला अध्यक्ष उदय लालखवानी, शमीम अहमद, नुरवक्त, मोजिबुर रहमान, असलम अंसारी, अफजल हुसैन सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




