हड़ताल पर डटे रहे कर्मचारी

पाकुड़ : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को दूसरे दिन जिले के सैकड़ों कर्मचारी 18 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे. समाहरणालय के निकट संघ के जिला मंत्री ओंकार कुमार, राम विलास यादव, सोमित्र शंकर बनर्जी, इर्तिका आलम, ममता दास, पुष्पलता मुमरू के नेतृत्व में हड़ताली कर्मचारियों ने […]
पाकुड़ : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को दूसरे दिन जिले के सैकड़ों कर्मचारी 18 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे.
समाहरणालय के निकट संघ के जिला मंत्री ओंकार कुमार, राम विलास यादव, सोमित्र शंकर बनर्जी, इर्तिका आलम, ममता दास, पुष्पलता मुमरू के नेतृत्व में हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ और अपने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और घंटों धरना दिया.
अनुसचिवीय कर्मचारियों की दूसरे दिन जारी हड़ताल की वजह से जिले के विकास व कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर ग्रहण लगा रहा.
यदि कर्मचारियों की हड़ताल आने वाले दिनों तक भी जारी रही तो कर्मियों एवं अधिकारियों को वेतन के लाले पड़ेंगे. हड़ताल को दूसरे दिन सफल बनाने में डोलीकंचना सरकार, बेबी साहा, रूबी झा, लीली सिन्हा, प्रह्वाद मंडल, मनोज कुमार, अनिल कुमार, सिगेश्वर दास, आलोक घोष, ब्रजभूषण कुमार, बसी अहमद आदि सक्रिय दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




