अतिक्रमण पर चला हथौड़ा कई मकान व दुकान तोड़ा

पाकुड़ : सदर प्रखंड के इलामी पंचायत में बुधवार को अंचलाधिकारी जियाउल अंसारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान में अंचल निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी बाबूजी किस्कू, अमीन मंजूर आलम के अलावे मुफ्फसिल थाना के पुलिस अधिकारी एवं दर्जनों जवान शामिल थे. अभियान के तहत सरकारी जमीनों पर बनाये गये […]
पाकुड़ : सदर प्रखंड के इलामी पंचायत में बुधवार को अंचलाधिकारी जियाउल अंसारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान में अंचल निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी बाबूजी किस्कू, अमीन मंजूर आलम के अलावे मुफ्फसिल थाना के पुलिस अधिकारी एवं दर्जनों जवान शामिल थे.
अभियान के तहत सरकारी जमीनों पर बनाये गये चालीस मकान एवं तीस दुकानों को तोड़ कर हटाया गया. ज्ञात हो किइलामी पंचायत को मॉडल पंचायत के रूप में चयनित किया गया है और यहां आधारभूत संरचना विकसित करने को लेकर प्रशासन द्वारा विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




