जनसंवाद में ली गयी शिकायतों की जानकारी

पाकुड़ : समाहरणालय परिसर स्थित एनआइसी हॉल में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के अधिकारियों के साथ जनसंवाद की गयी. जिसमें महेशपुर के धर्माखापाड़ा पंचायत के घनश्यामपुर निवासी मोबिना बीबी की पेंशन नहीं मिलने को लेकर मामले की जानकारी ली गयी. वहीं महेशपुर के सोमनाथ सिंह के खिलाफ जनसंवाद में शिकायत दर्ज कराई कई […]
पाकुड़ : समाहरणालय परिसर स्थित एनआइसी हॉल में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के अधिकारियों के साथ जनसंवाद की गयी. जिसमें महेशपुर के धर्माखापाड़ा पंचायत के घनश्यामपुर निवासी मोबिना बीबी की पेंशन नहीं मिलने को लेकर मामले की जानकारी ली गयी. वहीं महेशपुर के सोमनाथ सिंह के खिलाफ जनसंवाद में शिकायत दर्ज कराई कई थी के उत्क्रमित प्राथमिक भगवानपुर सोमनाथ सिंह पारा शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं,
बावजूद राज्य सरकार की ओर से खाद्य सुरक्षा हेतु जिलास्तरीय बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के सदस्य के रूप में रखा गया है जो की सरकारी पद रहते हुए भी इनका नाम बीस सूत्री में दे दिया गया है. इस पर बताया गया कि जिला शिक्षा अधीक्षक से प्रतिवेदन की मांग की गयी है. सोमनाथ सिंह सात वर्षों से उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर में पारा शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं. जो की कार्रवाई राज्यस्तर पर किया जा सकता है. मौके पर उपायुक्त ए मुत्थु कुमार, अपर समाहर्ता सुधीर बाड़ा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




