बीडीओ ने की मनरेगा व इंदिरा आवास की समीक्षा

Published at :22 Jan 2014 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने की मनरेगा व इंदिरा आवास की समीक्षा

अमड़ापाड़ा : प्रखंड कार्यालय में बीडीओ प्रमेश कुशवाहा ने मंगलवार को प्रखंड में चल रहे मनरेगा एवं इंदिरा आवास योजना की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की. समीक्षा बैठक में श्रम बजट के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन कर प्राप्त राशि को शत प्रतिशत खर्च करने के निर्देश दिये गये. बैठक में पंचायत सचिवों को […]

विज्ञापन

अमड़ापाड़ा : प्रखंड कार्यालय में बीडीओ प्रमेश कुशवाहा ने मंगलवार को प्रखंड में चल रहे मनरेगा एवं इंदिरा आवास योजना की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की. समीक्षा बैठक में श्रम बजट के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन कर प्राप्त राशि को शत प्रतिशत खर्च करने के निर्देश दिये गये.

बैठक में पंचायत सचिवों को अपूर्ण इंदिरा आवास एवं मनरेगा जैसी योजनाओं को 31 जनवरी तक पूरा करने के निर्देश दिये गये. बैठक में मनरेगा दिवस के मौके पर सभी पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों को अपने-अपने पंचायत मुख्यालयों में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये. बैठक में बीपीओ गोपाल गौतम के अलावा प्रखंड पंचायतों के मुखिया, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola