ट्रक सहित नौ बोरा गेहूं जब्त
Updated at : 21 Jun 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

चावल की आड़ में अवैध रूप से ले जाया जा रहा था गेहूं पाकुड़ : एफसीआइ गोदाम पाकुड़ से चावल ले जा रहे एक ट्रक पर अवैध रूप से लदे कालाबाजारी के नियत से ले जा रहे 9 बोरा गेहूं को पुलिस ने जब्त किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एफसीआइ गोदाम पाकुड़ […]
विज्ञापन
चावल की आड़ में अवैध रूप से ले जाया जा रहा था गेहूं
पाकुड़ : एफसीआइ गोदाम पाकुड़ से चावल ले जा रहे एक ट्रक पर अवैध रूप से लदे कालाबाजारी के नियत से ले जा रहे 9 बोरा गेहूं को पुलिस ने जब्त किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एफसीआइ गोदाम पाकुड़ से हिरणपुर एफसीआइ गोदम के लिए कुल 174.97 क्वींटल चावल ले जाने के लिए ट्रक संख्या जेएच 02 जी/7770 का चालान विभागीय पदाधिकारीयों द्वारा काटा गया था. जिसके आधार पर उपरोक्त ट्रक में चावल चलान में दर्शाए गये मात्रा के अनुसार लोड किया गया. इसी क्रम में कालाबाजारी की नियत से 9 बोरा गेहूं भी अवैध रूप से लोड कर दिया गया था.
जिसकी गुप्त सूचना अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ को मिली थी. जिसके बाद एसडीओ के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने पाकुड़ हिरणपुर पथ शहरकोल स्थित एक निजी होटल के समीप छामेपारी कर उपरोक्त ट्रक पर अवैध रूप से लदे 9 बोरा गेहूं को जब्त किया है. घटना रविवार रात्रि करीब 9 बजे की बताई जाती है.
इधर छापेमारी के क्रम में पुलिस को आते देख चालक ट्रक छोड़ कर भागने में सफल रहा. पुलिस उपरोक्त ट्रक को जब्त कर थाने ले आई है. इधर मामले की छानबीन के बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्रीकांत पाल के लिखित बयान पर थाना कांड संख्या 141/16 के तहत ट्रक चालक रवि कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




