नाकेबंदी को सफल बनाने में झाविमो का सहयोग करेगी झामुमो

पाकुड़ : आगामी 11 व 12 जून को झाविमो द्वारा घोषित आर्थिक नाकेबंदी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए झामुमो जिला कमिटी जमीन पर उतरकर सहयोग करेगी. उपरोक्त बातें झारखंड मुक्ति मोरचा के जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा. जारी प्रेस विज्ञप्ति में झामुमो जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कहा […]
पाकुड़ : आगामी 11 व 12 जून को झाविमो द्वारा घोषित आर्थिक नाकेबंदी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए झामुमो जिला कमिटी जमीन पर उतरकर सहयोग करेगी. उपरोक्त बातें झारखंड मुक्ति मोरचा के जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा. जारी प्रेस विज्ञप्ति में झामुमो जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कहा है कि केंद्रीय कमेटी द्वारा झाविमो के उपरोक्त कार्यक्रम में सहयोग का निर्देश दिया गया है.
उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में झंडा-बैनर के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग करने का निर्देश दिया है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम की सफलता को लेकर अगामी 10 जून को गांधी चौक स्थित झामुमो कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की आपात बैठक बुलाई गई है, जिसमें कई रणनीति भी तैयार की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




