भारी मात्रा में शराब किया नष्ट
Updated at : 09 Jun 2016 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई . पाकुड़ पुलिस व उत्पाद विभाग ने की संयुक्त छापेमारी जिले में कई जगह अवैध रूप से शराब भट्टी चलाने की गुप्त सूचना पर बुधवार को एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ व उत्पाद विभाग की टीम में संयुक्त रूप से छापेमारी की. इस दौरान प्यादापुर व महेशपुर से भारी मात्रा में अवैध शराब व […]
विज्ञापन
कार्रवाई . पाकुड़ पुलिस व उत्पाद विभाग ने की संयुक्त छापेमारी
जिले में कई जगह अवैध रूप से शराब भट्टी चलाने की गुप्त सूचना पर बुधवार को एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ व उत्पाद विभाग की टीम में संयुक्त रूप से छापेमारी की. इस दौरान प्यादापुर व महेशपुर से भारी मात्रा में अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण जब्त किये गये.
पाकुड़/महेशपुर : एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर एसडीपीओ संतोष कुमार ने बुधवार की शाम उत्पाद विभाग के साथ संयुक्त अभियान चला कर काफी मात्रा में देशी महुआ शराब को नष्ट किया है. वहीं शराब बनाने के उपकरण के अलावे महुआ व जावा महुआ को भी जब्त किया है. जानकारी के मुताबिक एसपी अजय लिंडा को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर देशी महुआ शराब बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है. उपरोक्त सूचना पर एसपी श्री लिंडा ने छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश एसडीपीओ को दिया था.
जिसके बाद एसडीपीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने प्यादापुर स्थित बेलडांगा व कीताझोर में छापेमारी कर काफी मात्रा में देशी शराब को नष्ट किया है. छापेमारी के क्रम में बेलडांगा के एक घर में छापेमारी कर 100 लीटर महुआ शराब को नष्ट किया है. जबकि उपरोक्त घर से दो किलो महुआ, 250 किलो जावा महुआ के साथ शराब बनाने वाले उपकरण जब्त हुए हैं. वहीं कीताझोर में भी छापेमारी कर 40 लीटर शराब नष्ट किया है.
जबकि छापेमारी के क्रम में शराब बनाने वाले उपकरण को भी जब्त किया है. पुलिस ने छापेमारी के क्रम में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों की पहचान बड़ी अलीगंज के आलमगीर अंसारी व कीताझोर के बबलु हांसदा के रूप में किया गया है. इधर महेशपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय नवनीत हेंब्रम के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न होटलों में छापेमारी किया. छापेमारी के क्रम में महेशपुर थाना क्षेत्र के सीमपुर स्थित एक होटल में छापेमारी कर 20 बोतल बीयर बरामद किया है. छापेमारी के क्रम में होटल मालिक जितेन माल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. समाचार लिखे जाने तक उपरोक्त दोनों टीम द्वारा छापेमारी की जा रही थी.
शराब बनाने वाले उपकरण जब्त हुए, कुल आठ लोगों को किया गया गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान गिरफ्तार आरोपित व महेशपुर में होटल में भट्ठी नष्ट करती पुलिस. फोटो। प्रभात खबर
पाकुड़िया में भी हुई छापेमारी
वहीं पुलिस ने पाकुड़िया में भी छापेमारी की. बताया जाता है कि पाकुड़िया के एक होटल में छापेमारी कर पुलिस ने 40 बोतर बीयर व 10 पीस वाइन बरामद किया है. बताया जाता है कि पुलिस ने होटल मािलक को गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई में अलग-अलग स्थानों से कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




