बीडीओ ने किया डोभा निर्माण कार्य का निरीक्षण

Updated at : 08 Jun 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने किया डोभा निर्माण कार्य का निरीक्षण

कोटालपोखर : बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के कोटालपोखर, बड़ा सोनाकड़ आदि पंचायतों में मनरेगा व कृषि विभाग से निर्माणाधीन डोभा का निरीक्षण बीडीओ सदानंद महतो ने किया. बताया कि पूरे प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में डोभा निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है. अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई हो रही है. मौके पर जेएसएस बैद्यनाथ राम, […]

विज्ञापन

कोटालपोखर : बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के कोटालपोखर, बड़ा सोनाकड़ आदि पंचायतों में मनरेगा व कृषि विभाग से निर्माणाधीन डोभा का निरीक्षण बीडीओ सदानंद महतो ने किया. बताया कि पूरे प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में डोभा निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है. अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई हो रही है.

मौके पर जेएसएस बैद्यनाथ राम, कल्याण पदाधिकारी तारकेश्वर सिंह, कनीय अभियंता जलधर मंडल, पंचायत समिति सदस्य विकास यादव, उपमुखिया उत्तम साह, जितेंद्र सिंह, काली साह, राजकुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे. बीडीओ ने कोटालपोखर पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया. इस दौरान प्रज्ञा केंद्र में पहुंच कर भीएलई मदन पांडे से आवश्यक जानकारी ली. ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनाने में किसी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं करने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola