शीघ्र राशि वापस नहीं हुई तो होगा आंदोलन

Published at :17 Jan 2014 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
शीघ्र राशि वापस नहीं हुई तो होगा आंदोलन

पाकुड़ : जिले के महेशपुर प्रखंड के दर्जनों ग्रामीण गुरुवार को नन बैंकिंग कंपनी रेमेल के एजेंट सुबु दत्त के खिलाफ शिकायत करने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे. ग्रामीणों द्वारा एक लिखित शिकायत भी एसडीपीओ को दी गयी. शिकायत के माध्यम से ग्रामीण अजीत दास, बासकीनाथ दे, बबलू दास, आशाबाला दासी, अतुल दे आदि […]

विज्ञापन

पाकुड़ : जिले के महेशपुर प्रखंड के दर्जनों ग्रामीण गुरुवार को नन बैंकिंग कंपनी रेमेल के एजेंट सुबु दत्त के खिलाफ शिकायत करने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे. ग्रामीणों द्वारा एक लिखित शिकायत भी एसडीपीओ को दी गयी.

शिकायत के माध्यम से ग्रामीण अजीत दास, बासकीनाथ दे, बबलू दास, आशाबाला दासी, अतुल दे आदि ने एसडीपीओ का ध्यान आकृष्ट कराया है कि पूर्व में रेमेल कंपनी में एजेंट सुबु दत्त के माध्यम से हजारों रुपया जमा किया गया और मैच्यूरिटी पूरी होने के बाद जब जमा राशि के भुगतान की मांग सुबु दत से की गयी तो उनके साथ मारपीट की गयी और झूठे मुकदमा में फंसाने की धमकी दी गयी.

ग्रामीणों के साथ आये झामुमो के दुर्गा मरांडी ने कहा कि यदि शीघ्र ग्रामीणों को जमा की गयी राशि नन बैंकिंग कंपनी के एजेंट द्वारा वापस नहीं की गयी तो उक्त नन बैंकिंग कंपनी एवं उनके अभिकर्ताओं के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola