दुष्कर्म का दो मामला दर्ज

अमड़ापाड़ा/महेशपुर : प्रखंड के डुमरचीर पंचायत के एक युवती के साथ दुष्कर्म किये जाने को लेकर थाने में मामला दर्ज किया गया है. थाना कांड संख्या 4/14 भादवि की धारा 376 के तहत लुखीराम मोहली को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि पीड़िता […]
अमड़ापाड़ा/महेशपुर : प्रखंड के डुमरचीर पंचायत के एक युवती के साथ दुष्कर्म किये जाने को लेकर थाने में मामला दर्ज किया गया है. थाना कांड संख्या 4/14 भादवि की धारा 376 के तहत लुखीराम मोहली को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
जबकि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पीड़िता ने अपने बयान में उल्लेख किया है कि बीते सात जनवरी को उक्त आरोपी द्वारा घर मे घुसकर दुष्कर्म किया गया. शिकायत के मुताबिक पीड़िता ने मामले की जानकारी मुखिया एवं ग्राम प्रधान को दी और वहां न्याय नहीं मिलने पर मामले की शिकायत थाने में की गयी.
महेशपुर प्रतिनिधि के मुताबिक प्रखंड के पतरीपाड़ा गांव की एक युवती के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर थाना कांड संख्या 16/14 भादवि की धारा 376 के तहत जोहन मरांडी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




